हिंदीEnglish
Rozgar Bazaar is the Delhi government’s free job portal. It was launched in July 2020 to connect people looking for entry-level and blue-collar work with private employers: delivery, sales, data entry, security, driving, housekeeping and similar jobs. Rozgar Bazaar 2.0 is the upgraded version planned around it, with AI-based job matching, skill training and career guidance, to be run by the employment department with DSEU.
Check before relying on it: the 2.0 upgrade was announced and tendered some years ago, and we could not confirm how much of it is live today. If the portal does not open or shows few vacancies, use the National Career Service portal listed below, which is free and run by the central government.
Rozgar Bazaar at a glance
| Run by | Directorate of Employment, Delhi |
|---|---|
| Launched | July 2020 |
| For | Job seekers and private employers in Delhi |
| Type of jobs | Mostly entry-level and blue-collar private jobs |
| Cost | Free for both sides |
| 2.0 features (planned) | AI job matching, skilling, career counselling |
How job seekers use it
- Open the portal and choose “I want a job”.
- Register with your mobile number and OTP.
- Fill in your education, experience, preferred job category and area.
- Browse vacancies and contact employers directly by phone or WhatsApp.
What you need
- A working mobile number
- Basic details of education and experience
- A simple resume helps but is not compulsory
Stay safe
The portal only connects you with employers; the government does not guarantee the job. Never pay a registration fee, security deposit or “training charge” to anyone you meet through a job listing. A genuine employer does not charge you for hiring you.
हिंदीEnglish
रोजगार बाजार (Rozgar Bazaar) दिल्ली सरकार का मुफ्त जॉब पोर्टल है। इसे जुलाई 2020 में शुरू किया गया था ताकि शुरुआती स्तर और ब्लू-कॉलर काम खोजने वाले लोग सीधे निजी नियोक्ताओं से जुड़ सकें: डिलीवरी, सेल्स, डेटा एंट्री, सिक्योरिटी, ड्राइविंग, हाउसकीपिंग जैसी नौकरियां। रोजगार बाजार 2.0 इसी का उन्नत रूप है, जिसमें AI से जॉब मैचिंग, स्किल ट्रेनिंग और करियर गाइडेंस जोड़ने की योजना है और इसे रोजगार विभाग DSEU के साथ मिलकर चलाएगा।
भरोसा करने से पहले जांच लें: 2.0 अपग्रेड की घोषणा और टेंडर कुछ साल पहले हुए थे, और हम यह पक्का नहीं कर पाए कि आज इसका कितना हिस्सा चालू है। अगर पोर्टल न खुले या उसमें नौकरियां कम दिखें तो नीचे दिया गया नेशनल करियर सर्विस पोर्टल इस्तेमाल करें, जो मुफ्त है और केंद्र सरकार चलाती है।
रोजगार बाजार एक नजर में
| संचालन | रोजगार निदेशालय, दिल्ली सरकार |
|---|---|
| शुरुआत | जुलाई 2020 |
| किसके लिए | दिल्ली के नौकरी खोजने वाले और निजी नियोक्ता |
| नौकरियों का प्रकार | ज्यादातर शुरुआती स्तर और ब्लू-कॉलर निजी नौकरियां |
| शुल्क | दोनों के लिए मुफ्त |
| 2.0 की (प्रस्तावित) सुविधाएं | AI जॉब मैचिंग, स्किलिंग, करियर काउंसलिंग |
नौकरी खोजने वाले कैसे इस्तेमाल करें?
- पोर्टल खोलें और “मुझे नौकरी चाहिए” चुनें।
- मोबाइल नंबर और OTP से रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी पढ़ाई, अनुभव, पसंद की जॉब कैटेगरी और इलाका भरें।
- नौकरियां देखें और नियोक्ता से सीधे फोन या WhatsApp पर संपर्क करें।
क्या-क्या चाहिए?
- चालू मोबाइल नंबर
- पढ़ाई और अनुभव की बुनियादी जानकारी
- सादा रिज्यूमे हो तो अच्छा है, पर जरूरी नहीं
धोखाधड़ी से कैसे बचें?
पोर्टल सिर्फ आपको नियोक्ता से मिलाता है; नौकरी की गारंटी सरकार नहीं देती। जॉब लिस्टिंग से मिले किसी भी व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या “ट्रेनिंग चार्ज” कभी न दें। असली नियोक्ता नौकरी देने के लिए आपसे पैसे नहीं लेता।
काम की बात: सिर्फ एक पोर्टल के भरोसे न रहें। रोजगार बाजार के साथ नेशनल करियर सर्विस पर भी प्रोफाइल बनाएं और दिल्ली के रोजगार मेलों में जाएं। जितनी ज्यादा जगह प्रोफाइल होगी, कॉल आने की संभावना उतनी बढ़ेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या इस पर सरकारी नौकरियां मिलती हैं?
नहीं, यहां निजी क्षेत्र की नौकरियां होती हैं। सरकारी नौकरियों के लिए DSSSB और SSC की वेबसाइट देखें।
क्या दिल्ली से बाहर के लोग रजिस्टर कर सकते हैं?
नौकरियां दिल्ली की होती हैं, इसलिए यह दिल्ली में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| रोजगार बाजार पोर्टल (Rozgar Bazaar) | यहां क्लिक करें |
| नेशनल करियर सर्विस (NCS) – केंद्र का मुफ्त जॉब पोर्टल | यहां क्लिक करें |
| दिल्ली रोजगार मेला (Job Fairs) | पढ़ें |
| DSSSB भर्ती (सरकारी नौकरी) | पढ़ें |
| DSEU – स्किल कोर्स और दाखिला | पढ़ें |
डिस्क्लेमर / Disclaimer: Delhi Yojana एक स्वतंत्र सूचना प्लेटफॉर्म है और किसी नौकरी की गारंटी नहीं देता। पोर्टल की मौजूदा स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जांचें। This is an independent information site and does not guarantee any job; check the portal’s current status on the official website.