हिंदीEnglish
The Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana is a Delhi government scholarship for school students from SC, ST, OBC and minority communities. It pays ₹5,000 a year in Classes 9 and 10 and ₹10,000 a year in Classes 11 and 12, provided the student keeps up a minimum score.
Scheme at a glance
| Department | Department for the Welfare of SC/ST/OBC, Delhi |
|---|---|
| Classes 9 and 10 | ₹5,000 a year (at least 50% in the previous class) |
| Classes 11 and 12 | ₹10,000 a year (at least 60% in the previous class) |
| Income limit | Family income up to ₹8 lakh a year |
| Apply | Online on e-District Delhi |
| Helpline | 011-23379512 |
Eligibility
- Resident of Delhi belonging to SC, ST, OBC or a minority community.
- Studying in Class 9 to 12 in a government, aided or recognised school in Delhi.
- Minimum marks in the previous class as shown above.
- Family income within ₹8 lakh a year.
Documents
- Aadhaar card
- Caste or community certificate issued in Delhi
- Income certificate
- Previous class marksheet
- Aadhaar-seeded bank account in the student’s name
How to apply
- Register on e-District Delhi and log in.
- Open the services of the Department for the Welfare of SC/ST/OBC and choose this scheme.
- Fill in student and school details, upload documents and submit.
- The school verifies the application, and the amount is paid by DBT.
The 2025-26 application window closed on 31 March 2026. Dates for 2026-27 are announced on the e-District portal, so keep your documents ready.
हिंदीEnglish
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना (Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana) दिल्ली सरकार की छात्रवृत्ति है जो SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूली छात्रों को मिलती है। इसमें कक्षा 9 और 10 में ₹5,000 सालाना और कक्षा 11 और 12 में ₹10,000 सालाना दिए जाते हैं, बशर्ते छात्र तय न्यूनतम अंक लाता रहे।
रकम भले बहुत बड़ी न लगे, लेकिन किताबें, यूनिफॉर्म और ट्यूशन जैसे खर्चों में यह सीधे काम आती है, और चार साल में कुल ₹30,000 तक की मदद बन जाती है।
योजना एक नजर में
| विभाग | अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिल्ली |
|---|---|
| कक्षा 9 और 10 | ₹5,000 सालाना (पिछली कक्षा में कम से कम 50%) |
| कक्षा 11 और 12 | ₹10,000 सालाना (पिछली कक्षा में कम से कम 60%) |
| आय सीमा | परिवार की सालाना आय ₹8 लाख तक |
| आवेदन | e-District दिल्ली पर ऑनलाइन |
| हेल्पलाइन | 011-23379512 |
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की पात्रता
- दिल्ली का निवासी हो और SC, ST, OBC या अल्पसंख्यक समुदाय से हो।
- दिल्ली के सरकारी, सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9 से 12 में पढ़ रहा हो।
- पिछली कक्षा में ऊपर बताए गए न्यूनतम अंक हों।
- परिवार की सालाना आय ₹8 लाख के अंदर हो।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली में जारी जाति/समुदाय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- छात्र के नाम पर आधार से जुड़ा बैंक खाता
विशेष जानकारी: सबसे ज्यादा आवेदन दो वजहों से अटकते हैं। पहला, बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं होता। दूसरा, जाति प्रमाण पत्र दिल्ली के बाहर का होता है। फॉर्म भरने से पहले ये दोनों चीजें ठीक कर लें।
आवेदन कैसे करें?
- e-District दिल्ली पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- SC/ST/OBC कल्याण विभाग की सेवाओं में जाकर यह योजना चुनें।
- छात्र और स्कूल की जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- स्कूल आवेदन का सत्यापन करता है और रकम DBT से सीधे खाते में आती है।
अंतिम तिथि: 2025-26 का आवेदन 31 मार्च 2026 को बंद हुआ था। 2026-27 की तारीखें e-District पोर्टल पर घोषित होती हैं, इसलिए दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या हर साल दोबारा आवेदन करना पड़ता है?
हां, हर साल नई मार्कशीट के साथ नवीनीकरण (renewal) करना होता है।
क्या प्राइवेट स्कूल के छात्र पात्र हैं?
मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र पात्र हैं, बाकी शर्तें पूरी होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| e-District दिल्ली (आवेदन और स्टेटस) | यहां क्लिक करें |
| SC/ST/OBC कल्याण विभाग, दिल्ली | यहां क्लिक करें |
| प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (SC छात्र) | पढ़ें |
| जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना (फ्री कोचिंग) | पढ़ें |
| फ्री लैपटॉप योजना | पढ़ें |
डिस्क्लेमर / Disclaimer: Delhi Yojana एक स्वतंत्र सूचना प्लेटफॉर्म है और किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। राशि और तारीखें बदल सकती हैं, अंतिम पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से करें। This is an independent information site; please confirm details on the official portal.
Pingback: Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2026: फ्री कोचिंग, पात्रता
Pingback: Pre-Matric Scholarship for OBC Students (PM YASASVI) Delhi 2026: ₹4,000