By Vikas Sharma · Official sources checked 23 November 2026 (IST)
हिंदीEnglish
If a scholarship, EWS or scheme form is asking for an income certificate and you do not have one, start on the e-District portal — applying online is free. If the portal gives you trouble, the second route is your area’s SDM office, or the Deputy Commissioner’s office, between 10 am and 1 pm on any working day.
It is issued by the Delhi government’s Revenue Department, and per the department it is issued within 14 days.
At a glance
| Issued by | Revenue Department, Government of NCT of Delhi |
|---|---|
| Application fee | No fee |
| Time to issue | Within 14 days, per the department |
| Apply online | edistrict.delhigovt.nic.in |
| Apply offline | SDM or Deputy Commissioner’s office, 10 am–1 pm, working days |
| Attestation | All documents must be attested by a Gazetted Officer |
Documents required
- Completed application form
- Aadhaar is optional — without it you may submit PAN, passport, driving licence or voter card. If you do use Aadhaar, the name must match the applicant’s name.
- Self-declaration in the prescribed format
- A photograph, taken by webcam at submission or verification, matching the Aadhaar photo
- Proof of current residence: voter card, or an electricity, water or telephone bill
- Salary slip or other proof of family income
- Supporting documents for monthly expenses
How to apply online
- Open edistrict.delhigovt.nic.in and register a citizen account, or log in.
- Go to Apply for Services and choose the Revenue Department.
- Select Issuance of Income Certificate and click Apply.
- Fill the form: income from each source, and the purpose of the certificate.
- Upload documents, complete the photograph step and submit.
- Save the application number. The same portal has a status tracker.
The online application is free. Anyone charging to “get it made faster” is not collecting an official fee.
हिंदीEnglish
अगर छात्रवृत्ति, EWS कोटा या किसी योजना का फॉर्म आय प्रमाण पत्र मांग रहा है और आपके पास यह नहीं है, तो सबसे पहले e-District पोर्टल पर अपना नागरिक खाता बनाएं। ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह मुफ्त है और घर से हो जाता है।
दूसरा तरीका यह भी है कि अगर पोर्टल पर लॉगिन या अपलोड में दिक्कत आ रही है, तो अपने क्षेत्र के SDM कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय में किसी कार्यदिवस पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच जाकर आवेदन दिया जा सकता है।
यह प्रमाण पत्र दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग जारी करता है और विभाग के अनुसार यह 14 दिन के भीतर जारी किया जाता है।
एक नजर में
| जारी करने वाला विभाग | राजस्व विभाग, दिल्ली सरकार |
|---|---|
| आवेदन फीस | कोई फीस नहीं |
| कितने दिन में | विभाग के अनुसार 14 दिन के भीतर |
| ऑनलाइन आवेदन | edistrict.delhigovt.nic.in |
| ऑफलाइन आवेदन | SDM या उपायुक्त कार्यालय, कार्यदिवस, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे |
| सत्यापन | सभी दस्तावेज गजटेड अधिकारी से अटेस्टेड होने चाहिए |
जरूरी दस्तावेज
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- आधार वैकल्पिक है। आधार न हो तो PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड दे सकते हैं। आधार दे रहे हैं तो उसमें नाम आवेदक के नाम से मेल खाना चाहिए।
- निर्धारित प्रारूप में स्व-घोषणा (self-declaration)
- फोटो, जो आवेदन या सत्यापन के समय वेबकैम से ली जाती है और आधार की फोटो से मेल खानी चाहिए
- वर्तमान पते का प्रमाण: वोटर कार्ड, या बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल
- सैलरी स्लिप या परिवार की आय का कोई अन्य प्रमाण
- मासिक खर्च से जुड़े सहायक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- edistrict.delhigovt.nic.in खोलें और नागरिक खाता बनाएं, या लॉगिन करें।
- Apply for Services में जाकर राजस्व विभाग (Revenue Department) चुनें।
- Issuance of Income Certificate चुनकर Apply पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें: हर स्रोत से होने वाली आय, और प्रमाण पत्र किस काम के लिए चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करें, फोटो का चरण पूरा करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन संख्या संभालकर रखें। स्थिति देखने की सुविधा इसी पोर्टल पर है।
आवेदन अटक जाए तो?
पहले उसी पोर्टल पर स्थिति देखें जहां से आवेदन किया था। वहां कुछ साफ न हो तो दूसरा तरीका अपने SDM कार्यालय में आवेदन संख्या लेकर पूछना है।
काम की बात: फॉर्म में जो आय लिखें, वह सैलरी स्लिप या जिस प्रमाण को आप लगा रहे हैं, उससे मेल खाती हो। आय और दस्तावेज में अंतर मिलने पर आवेदन SDM के स्तर पर अटकता है, और यही देरी की सबसे आम वजह है।
सावधान: ऑनलाइन आवेदन मुफ्त है। “जल्दी बनवा देंगे” कहकर पैसे मांगने वाला कोई भी शुल्क आधिकारिक नहीं है। 14 दिन की अवधि भी विभाग की बताई समय-सीमा है; दस्तावेज अधूरे हों तो इसमें समय लग सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रमाण पत्र कितने दिन में मिल जाता है?
विभाग के अनुसार 14 दिन के भीतर। दस्तावेज अधूरे या जानकारी में अंतर हो तो समय बढ़ सकता है।
क्या आधार जरूरी है?
नहीं, आधार वैकल्पिक है। उसकी जगह PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड दिया जा सकता है।
प्रमाण पत्र कहां से डाउनलोड करें?
जारी होने के बाद उसी e-District खाते से, जहां से आवेदन किया था।
EWS प्रमाण पत्र भी यही है?
नहीं, EWS (आय एवं संपत्ति) प्रमाण पत्र अलग सेवा है, पर उसके लिए आय प्रमाण पत्र अक्सर आधार बनता है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| e-District दिल्ली (आवेदन और स्टेटस) | यहां क्लिक करें |
| राजस्व विभाग – आय प्रमाण पत्र पेज | यहां क्लिक करें |
| दिल्ली की सभी छात्रवृत्तियां एक जगह | पढ़ें |
| e-District छात्रवृत्ति 2026-27 आवेदन | पढ़ें |
| दिल्ली राशन कार्ड 2026 | पढ़ें |
डिस्क्लेमर / Disclaimer: Delhi Yojana एक स्वतंत्र सूचना प्लेटफॉर्म है और किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ऊपर दस्तावेज, फीस और समय-सीमा राजस्व विभाग के आधिकारिक पेज से लिए गए हैं; “काम की बात” वाला हिस्सा हमारा संपादकीय सुझाव है। अंतिम पुष्टि विभाग की वेबसाइट या अपने SDM कार्यालय से करें। Documents, fee and timeline are from the Revenue Department’s official page; the practical tip is editorial.




Pingback: Delhi Domicile Certificate: निवास प्रमाण पत्र
Pingback: Delhi OBC Certificate: सही format और दस्तावेज़
Pingback: Delhi EWS Certificate: आय और संपत्ति के नियम