Atal Canteen Delhi 2026: ₹5 में भरपेट खाना – समय, मेन्यू, लोकेशन और टोकन की जानकारी

हिंदीEnglish

An Atal Canteen serves a full, freshly cooked thali for ₹5. The scheme started on 25 December 2025 with 45 canteens and reached 100 by August 2026. They are placed where the need is greatest: near JJ clusters, labour chowks and worker hubs.

There is no card, no form and no eligibility check. You walk in, take a token and eat.

Atal Canteen at a glance

Price ₹5 per thali
Menu Dal, rice, roti, seasonal vegetable and pickle
Lunch 11:00 am to 4:00 pm
Dinner 6:30 pm to 9:30 pm
Canteens 100 across Delhi
Capacity About 1,000 meals a day at each canteen
Monitoring Delhi Urban Shelter Improvement Board (DUSIB)

Who can eat here?

Anyone. The canteens are meant for daily wage workers, rickshaw pullers, street vendors and low-income families, but nobody is asked for ID or proof of income.

How it works

  1. Go to the nearest canteen during meal hours.
  2. Pay ₹5 at the counter and take a digital (QR) token.
  3. Show the token at the serving counter and collect your thali.

Each plate costs the government about ₹30; you pay ₹5 and the rest is subsidy. Kitchens are under CCTV and the food is tested regularly.

FAQs

Can I take food home?

The meal is meant to be eaten at the canteen. Parcel rules can differ by location, so ask at the counter.

Is breakfast served?

No, only lunch and dinner.

Are more canteens coming?

The government has announced plans for 40 more outside government hospitals.

हिंदीEnglish

अटल कैंटीन (Atal Canteen) में सिर्फ ₹5 में ताजा बनी पूरी थाली मिलती है। यह योजना 25 दिसंबर 2025 को 45 कैंटीन के साथ शुरू हुई थी और अगस्त 2026 तक इनकी संख्या 100 हो गई। कैंटीन वहां खोली गई हैं जहां इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है: झुग्गी बस्तियों, लेबर चौक और मजदूरों के इलाकों के पास।

न कोई कार्ड चाहिए, न फॉर्म, न कोई पात्रता जांच। आइए, टोकन लीजिए और खाना खाइए।

अटल कैंटीन एक नजर में

कीमत ₹5 प्रति थाली
मेन्यू दाल, चावल, रोटी, मौसमी सब्जी और अचार
दोपहर का खाना सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक
रात का खाना शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक
कुल कैंटीन दिल्ली भर में 100
क्षमता हर कैंटीन में रोज करीब 1,000 थाली
निगरानी दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB)

अटल कैंटीन में कौन खा सकता है?

कोई भी। ये कैंटीन दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और कम आमदनी वाले परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, लेकिन यहां किसी से पहचान पत्र या आय का प्रमाण नहीं मांगा जाता।

खाना कैसे मिलता है?

  1. खाने के समय पर नजदीकी अटल कैंटीन पहुंचें।
  2. काउंटर पर ₹5 देकर डिजिटल (QR) टोकन लें।
  3. टोकन दिखाकर सर्विंग काउंटर से थाली ले लें।

₹5 में खाना कैसे संभव है?

एक थाली पर सरकार का खर्च करीब ₹30 आता है। आप ₹5 देते हैं और बाकी ₹25 सरकार सब्सिडी के रूप में भरती है। रसोई पर CCTV से नजर रखी जाती है और खाने की नियमित जांच होती है, ताकि सस्ता होने के बावजूद खाना साफ और पौष्टिक रहे।

काम की बात: दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और कई बार थालियां जल्दी खत्म हो जाती हैं। थोड़ा पहले पहुंचेंगे तो लाइन छोटी मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या खाना घर ले जा सकते हैं?

खाना कैंटीन में बैठकर खाने के लिए है। पार्सल के नियम हर जगह एक जैसे नहीं हैं, काउंटर पर पूछ लें।

क्या सुबह का नाश्ता मिलता है?

नहीं, सिर्फ दोपहर और रात का खाना मिलता है।

क्या और कैंटीन खुलेंगी?

सरकार ने सरकारी अस्पतालों के बाहर 40 नई कैंटीन खोलने की योजना बताई है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) यहां क्लिक करें
दिल्ली राशन कार्ड 2026 पढ़ें
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना पढ़ें
दिल्ली फ्री पानी योजना पढ़ें

डिस्क्लेमर / Disclaimer: Delhi Yojana एक स्वतंत्र सूचना प्लेटफॉर्म है और किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। समय और मेन्यू जगह के हिसाब से बदल सकते हैं। This is an independent information site; timings and menu may vary by location.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *